बेगूसराय: लाखो थाना पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने 02 अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से एक देशी कट्टा, दो मोबाइल एवं एक स्कूटी जप्त किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में कृष्णा कुमार एवं अमन कुमार शामिल है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.