मंझनपुर: गोराजू गांव में बच्चों के विवाद के बाद भाभी से कहासुनी के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, इतवारी देवी (27) पत्नी रामकेश की शादी कानपुर में हुई थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उनका छोटा भाई उन्हें मायके ले आया था। वह पिछले काफी समय से गांव में रहकर इलाज करा रही थीं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।