केशकाल: केशकाल में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, शाम को निकाली गई भव्य शोभायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरूवार को केशकाल नगर में धूमधाम के साथ हनुमान जयंती मनाई गई।केशकाल नगर के हनुमान मंदिर में सुबह हनुमान मन्दिर मे हवन पूजा, महाआरती के बाद रामायण पाठ किया गया।पूजा के बाद दोपहर को मन्दिर के सामने भव्य रूप से भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसके बाद शाम को युवाओ और भक्तो ने नगर में हनुमान जी की झांकी के साथ भव्य शोभयात्रा निकाली गई