🚨 कानपुर में बेखौफ बदमाशों का आतंक! लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष से सरेराह लूट, सोने की दो चेन लेकर फरार हुए आरोपी।
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष कुमार वर्मा को निशाना बनाकर चार बदमाशों ने उनकी सोने की दो चेन लूट लीं।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:15 बजे हर्ष कुमार वर्मा त्रिवेणी मार्केट स्थित मौर्या पान शॉप के पास से अपने घर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और गेट नंबर 6 जाने का रास्ता पूछने लगे। हर्ष उन्हें रास्ता बता ही रहे थे कि पीछे से आए दो अन्य युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मार दिया।
बदमाश करीब 30 ग्राम और 10 ग्राम की दो सोने की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें पकड़ नहीं सके।
हैरानी की बात यह है कि वारदात पु
Mathura, Mathura | Nov 10, 2026