डुमरांव: हरे गमछे पर बयान से गरमाई सियासत, डुमरांव में मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर साधा निशाना
Dumraon, Buxar | May 25, 2026 अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान सोमवार दोपहर करीब 1 बजे डुमरांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सियासत पर खुलकर अपनी बात रखी। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हरा गमछा वाले बयान को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को विपक्ष द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।