मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में DM ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, स्कूलों से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों से अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा एक कई निर्देश दिए गए।