मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले में छापेमारी की, 3 तस्कर समेत 9 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 3 तस्कर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि भर्राही थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर छापामारी कर एक पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर बिजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।