रामगढ़ राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति के अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि विकास प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम जी एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह उपस्थित रहे।