बिंदकी: हाफिजपुर हरकरण गांव में अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी से टीन शेड हटाते वक्त दीवार की ईंट गिरने से महिला सिपाही घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा चौकी के अंतर्गत हाफिजपुर हरकरण गांव में तालाब में किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम राजस्व टीम द्वारा शुक्रवार की शाम 5 बजे चल रहा था। जेसीबी द्वारा टीन शेड हटाई जा रही थी तभी जेसीबी की टक्कर से दीवार की ईंट महिला सिपाही प्रतिमा के सिर पर गिर गई। जिस पर महिला सिपाही घायल हो गई। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।