अशोक नगर: जिला चिकित्सालय में फैली अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
अशोकनगर जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कलेक्टर साकेत मालवीय अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। कलेक्टर ने वार्डों का जायजा लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी और पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के पोषण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, टॉयलेट व्यवस्था, बेडशीट की उपलब्धता और पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।