आमला: भाजपा कार्यालय सारनी में आयोजित हवन-पूजन व भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे
Amla, Betul | Sep 24, 2026 आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे गुरुवार को भाजपा कार्यालय, सारनी में आयोजित हवन-पूजन एवं भंडारा प्रसादी कार्यक्रम में शामिल हुए। भगवान श्री गणेश जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।