लातेहार: लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का आज से ठहराव, सांसद कालीचरण सिंह ने जताई खुशी
सांसद कालीचरण सिंह ने रविवार की देर शाम करीब सात बजे राजधानी एक्सप्रेस को लातेहार स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनताओ का बहुप्रतीक्षित मांग थी।आज से लातेहार स्टेशन में ट्रेन का ठहराव हुआ।और इसे रवाना भी किया गया।उन्होंने इसके लिए पीएम और रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।