तिलहर: अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई, भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर भी रहे शामिल
दरअसल तिलहर में भारत रत्न संविधान निर्माता परम श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के बिरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर शामिल हुए। यहां पहुंचे भाजपा सांसद का फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ।