महाराजपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यवीर दल के द्वारा युवा चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया है। शिविर 3 मई से 10 मई तक आयोजित किया जाना है। आर्यवीर दल के लोगों ने आज 5 मई शाम 4:00 बजे बताया कि शिविर में युवाओं को कई प्रकार की विधाएं सिखाई जाती हैं जिससे उनका चरित्र निर्माण होता है।