कालपी: कालपी में तरीबुल्दा खनन क्षेत्र से बाहर टीम ने ओवरलोडिंग मौरम लदा डम्पर पकड़ा, किया सीज
Kalpi, Jalaun | Jun 11, 2026 कालपी में जिला प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार दोपहर 3 बजे एसडीएम अमित शेखर और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड तथा बिना वैध खनन प्रपत्रों के बालू लदा एक डंपर पकड़कर सीज कर दिया। वाहन को गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराया गया है, तरीबुल्दा खनन क्षेत्र के बाहर गुजर रहे डंपर की जांच में रॉयल्टी एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।