जगदलपुर: अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, जगदलपुर में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री जुटे
बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।इस बैठक में नक्सल उन्मूलन, राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग, आदिवासी कल्याण, अंतरराज्यीय विवादों के निपटारे पर चर्चा हो रही है।