धनघटा: दुघरा उर्फ खैरा गांव में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के दुघरा उर्फ खैरा गांव में मंगलवार को शाम 5:00 बजे नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त रणजीत पुत्र ओमनाथ को उसके घर से धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद कुमार नायक, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल अजय कुमार साहनी ने गिरफ्तार किया है।