मंझनपुर: भेलखा गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने परिजनों को बुलाकर पति को पिटवाया, इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भेलखा गांव के रहने वाले अर्जुन व उसकी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। पति अर्जुन का आरोप है कि पत्नी से विवाद हुआ और उसने अपने परिजनों को बुला लिया जिसके बाद परिजनों ने उसे जमकर पीटा है। जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। शोर शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।