मंझनपुर: मंझनपुर में गणतंत्र दिवस पर किसानों ने किया शक्ति प्रदर्शन, भव्य ट्रैक्टर रैली निकालकर 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में रविवार को समय 2 बजे किसानों ने अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ओसा चौराहे से मंझनपुर डायट मैदान तक भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी और तहसील अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने किया।