मंझनपुर: गणतंत्र दिवस पर कौशाम्बी पुलिस ने तिरंगे के सम्मान में मनाया देशभक्ति का महापर्व, राष्ट्र की एकता का लिया संकल्प
26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कौशाम्बी पुलिस ने रविवार को समय 9 बजे पूरे जिले में देशभक्ति और उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया।