मंझनपुर: गंगा में डूबते व्यक्ति को बचाने वाले 10 वर्षीय आदित्य को पुलिस लाइन में DM और SP ने किया सम्मानित
कौशांबी में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन ऐतिहासिक रहा, जहां बहादुरी और सेवा को विशेष सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी और पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद साहस और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।