बड़गांव: राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में की प्रेसवार्ता, कहा- राज्य के पहलवानों को मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं
राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि वे प्रदेशभर में अखाड़ों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं और पहलवानों को सभी जरूरी सुविधाएं खुराक, मैट व गद्दे उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं भी शुरू की हैं।