कुटुंबा: कुटुंबा प्रखंड के चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निष्पादन
बिहार सरकार की ओर से संचालित "विकसित भारत, समृद्ध बिहार" अभियान के तहत माह के प्रथम मंगलवार को कुटुंबा प्रखंड की कर्मा बसंतपुर, भरौंधा, डुमरा और घेउरा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। घेउरा पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन विधायक ललन राम, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, जिला परिषद उपाध्यक्ष किरण