कर्वी: नारी शक्ति वंदन अभियान में चित्रकूट में जागरूकता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्तिकरण का संदेश
शुक्रवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम हुए। कर्वी के जीजीआईसी में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। वहीं जीटीडी पीजी कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं ने नारी सम्मान का संकल्प लिया। एनएसएस के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर जागरूकता फैलाई गई।