मेहसी: मेहसी प्रखंड के छह पैक्सों में चुनाव को लेकर 08 और 09 अप्रैल को उम्मीदवार करेंगे नामांकन दाखिल, मतदान 20 अप्रैल को
मेहसी प्रखंड के छह पैक्सौ में चुनाव को लेकर 08 और 09 अप्रैल को उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 10 और 11 अप्रैल को संवीक्षा, 13 अप्रैल को नामांकन वापसी एवं 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतगणना की तिथि 21 अप्रैल को निर्धारित की गई है। जानकारी रविवार दोपहर करीब 02 बजे मिली।