पीरपैंती: पीरपैंती बाजार में एक तस्कर 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
पीरपैंती बजार मैं एक तस्कर को 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत पीरपैंती थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीरपैंती बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।