रतनी फरीदपुर: रतनी के शकूराबाद बाजार में हार्डवेयर दुकान में आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
रतनी प्रखंड के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजार परिसर में शुक्रवार देर शाम शिवपूजन हार्डवेयर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में पाइप सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान बंद कर मालिक शिवपूजन प्रसाद घर चले गए थे। धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।