खरगौन: बाबा साहब और संविधान को साक्षी मानकर किया विवाह, खरगोन के मेनगांव में समानता का संदेश फैलाया, 1000 मेहमान हुए शामिल
खरगोन में बाबा साहब व संविधान को साक्षी मान किया विवाह, खरगोन जिले के मेनगांव में फैलाया समानता का संदेश, 1 हजार से ज्यादा मेहमान हुए शामिल। बुधवार को 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार खरगोन जिले के पिपराटा मेनगांव में अनोखे तरीके से विवाह हुआ। यहां संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को दूल्हा जितेंद्र व दुल्हन वेदिका ने माल्यार्पण किया।