बिजनौर: कोतवाली देहात में अकबराबाद मार्ग पर गौसपुर के पास बाइक सवार व्यक्ति को रोडवेज बस चालक ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Jul 29, 2024 बिजनौर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में अकबराबाद मार्ग पर गांव गौसपुर के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में गांव रोशनपुर निवासी बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में बाइक सवार व्यक्ति को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।