बहराइच: बहराइच जिले में चिकित्सक भर्ती हेतु 16 अप्रैल को होगा दस्तावेजों का सत्यापन: मुख्य चिकित्सा अधिकारी
बहराइच जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जनपद बहराइच में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में संचालित रिक्त संविदा चिकित्सकों के पद पर नियुक्ति हेतु साक्षात्कार से पूर्व दस्तावेज सत्यापन का कार्य सीएमओ कार्यालय के धनवन्तरी सभागार में 16 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक किया जाएगा।