मानपुर: मानपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
Manpur, Umaria | Apr 23, 2026 पतौर-पनपथा सड़क मार्ग मे आज एक भीषण सड़क हादसे मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक की पहचान विकास कुशवाहा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी बरही जिला कटनी के रूप मे होना बताई गई है।बताया जाता है कि युवक किसी वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए अपने गांव करौंदी बरही जिला कटनी से मानपुर जा रहा था जहां वह पतौर के जंगल मे दुर्घटना का शिकार हो गया।