परसिया: एसडीएम ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एचपीवी वैक्सिनेशन की समीक्षा की
परासिया एसडीएम शुभम यादव ने गुरुवार को सिविल अस्पताल परासिया और चांदामेटा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। SDM ने अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं को देखा। चौदह साल की बालिकाओं के एचपीवी वैक्सीनेशन की समीक्षा की। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।