कटनी नगर: किसानों की भूमि अधिग्रहण पर अब मिलेगा चार गुना मुआवजा, मोहन सरकार का बड़ा एलान, विधायक संदीप जायसवाल ने जताया आभार
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने किसानों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है जो कि राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। राज्य में विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर किसानों को उनकी भूमि वैल्यू का 4 गुना मुआवजा मिलेगा। इस संबंध में मुड़वारा कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने आज गुरुवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए सीएम का आभार व्यक्त किया है।