कोंडागांव: कोंडागांव जिले में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल रहेंगे बंद
राज्य शासन के आदेश के तहत कोंडागांव जिले में भी भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल 2026 से घोषित कर दिया गया है। इस दौरान जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर शासकीय स्कूल बंद रहेंगे। पहले यह अवकाश 1 मई से प्रस्तावित था, लेकिन बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए शासन ने तिथि में बदलाव किया है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने..