बिछिया: बिछिया विकासखंड का ग्राम लफरा गांव बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: 100 पौधों का मिला सहयोग
बिछिया विकासखंड के ग्राम लफरा से आज 24 जुलाई दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहां जनकल्याण मंच द्वारा चलाए जा रहे विशाल वृक्षारोपण पखवाड़ा के छठवें दिन पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला हैl यहां कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कार्य किया l