महोबा: शहर में मोहर्रम के अवसर पर पुलिस ने किया रूट मार्च, काजीपुरा सहित ताजिया मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड और पुलिस बल के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया। इस दौरान ताजिया मार्गों, बाजारों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।