सदर: मिष्ठान में चूहे का वीडियो वायरल, गामा दुग्ध भंडार पर फूड विभाग ने किया छापा
Sadar, Lucknow | Jun 6, 2026 लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित गामा दुग्ध भंडार पर मिष्ठान में चूहे के मुंह लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फूड विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। विभागीय टीम ने दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की और विभिन्न मिष्ठानों के नमूने संग्रहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।