नौतनवा: कोल्हुई क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कोल्हुई पुलिस और पैरामिलिट्री की संयुक्त टीम के द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर आगामी लोकसभा चुनाव और CAA कानून लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एकसड़वा, बहादुरी, कोल्हुई में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान फ्लैग मार्च कर क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।