चांदपुर: नूरपुर में सपा विधायक राम अवतार सैनी ने कई गांवों में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
बिजनौर में शनिवार सुबह 10:00 बजे नूरपुर विधानसभा से सपा विधायक राम अवतार सैनी ने क्षेत्र के कई गांव में पहुंचकर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जबकि बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा रामावतार सैनी ने कहा कि मैं विपक्ष में रहकर भी जनता के दुख दर्द बांट रहा हूं।