बलियापुर: सीआरपीएफ 154 वाहिनी द्वारा राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन, सीआरपीएफ की कई बटालियन रहीं मौजूद
बलियापुर में सीआरपीएफ 154 वाहिनी की ओर से मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे राहगीरों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भंडारा एवं पानी का वितरण किया गया। मौके पर वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राजीव कुमार सरोज आदि मौजूद थे।