अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में छह मांगे अविलंब पूरी करे सरकार "
विश्व के सनातनियों के आस्था, विश्वास का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु भगवान श्रीराम मंदिर के शुरू से ही दान, चढावा, जमीन आदि में व्याप्त घोटाला, भ्रष्टाचार, चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भयानक गुस्सा है।
श्रीराम मंदिर में चढावा चोरी के खिलाफ आज गयाजी के स्थानीय गांधी मैदान गेट नंबर 07 के पास कॉंग्रेस पार्टी एवं श्रीराम मंदिर चढावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कर सरकार से छह मांगे रखी जिसे हर हाल में पूरा कराने तक संघर्ष जारी रहेगा।
श्रीराम मंदिर चढावा चोरी उजागर कराओ संघर्ष समिति के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुना ने किया तथा कार्यक्रम को विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, डॉ गगन मिश्रा, मुरारी प्रसाद, खिजीर हयात, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शशि किशोर शिशु, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, जिला पार्षद सुमंत्र कुमार, विद्या शर्मा, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार उर्फ लबी सिंह, अर्जुन प्रसाद, शिव कुमार चौरसिया, ओंकार शक्ति, चंदन कुशवाहा, कुमार गौरव, अभिषेक शर्मा, शिव नाथ प्रसाद, आदि ने कहा कि छह मांगों में सबसे पहले योगी सरकार एस आई टी जांच सार्वजनिक करे, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग किया जाये, चमपत राय और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर और जांच हो, शुरू से सारे चढ़ावे का निष्पक्ष ऑडिट किया जाये, इस कथित घोटाले की सुप्रिम कोर्ट के सिटिंग जज की ओर से जांच हो, प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़े और श्रद्धालुओं से माफी मांगे।
नेताओं ने कहा कि बिहार के चार रामायण सर्किट में एक गयाजी के सीता कुंड मंदिर- भगवान विष्णुपद मंदिर से श्रीराम मंदिर चढावा चोरी को उजागर कराने हेतु गयाजी से अयोध्या तक आवाज बुलंद करने हेतु चरणबध्द आंदोलन के आज दो चरण समाप्त होने के बाद अब तीसरे चरण में संपूर्ण गयाजी जिला के 24 प्रखंडों, 332 ग्राम पंचायतों सहित सभी गांवों, मुहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित कर सभी को एकजुट कर अयोध्या कूच करने तक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम छह सूत्री ज्ञापन, ईमेल, ट्वीट एवं डाक के माध्यम से भेजा गया ! #bdbiharjharkhand