श्री गंगानगर: हरदीप सिंह कॉलोनी में अत्यधिक नशा करने से युवक की मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 28, 2026
श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदीप सिंह कॉलोनी में अत्यधिक नशा करने से युवक की मौत हो गई। इस मामले में जीजा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने मंगलवार को सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका साला नशा करने का आदी था अत्यधिक नशा करने से उसके साल की मौत हो गई।