रायबरेली: पूरे लाल ग्राम में 3 वर्षीय बच्ची आग से गंभीर रूप से झुलसी, जिला अस्पताल में इलाज जारी
जिले के जिला अस्पताल में,मंगलवार को,अमेठी जनपद के फुरसतगंज थाना क्षेत्र से,पूरे लाल ग्राम के रहने वाले परिजनों ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची को,आग में झुलसने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जिला अस्पताल में तैनात,डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा जल गया है,प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर दिया गया है।हालत गंभीर बनी हुई है।