रायबरेली: कुंदनगंज के पास एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन में हुई तोड़फोड़, RPF पुलिस जांच में जुटी
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना प्रभारी आलोक मौर्य ने मंगलवार को बताया कि वंदे भारत ट्रेन में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोमवार की दोपहर में पत्थरबाजी की गई थी। आरोपियों की पहचान के लिए पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है। पहले भी पत्थरबाजी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है व अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।