रायबरेली: शारदा नहर के ढ़ाल पर आवारा गाय को बचाने के क्रम में दो बाइक सवार हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फुरसतगंज से वापस आ रहे हैं दो बाइक सवार शारदा नहर के ढ़ाल के पास आवारा गाय को बचाने के क्रम में खड़े ट्रक में जा घुसे। छोटा घोसियाना के रहने वाले चौहान गुट के जिला संगठन मंत्री मोहम्मद आरिफ उम्र 40 वर्ष एवं खाली साहट के मोहम्मद उमर 58 को चोटें आई। जिला अस्पताल में इनको भर्ती कराया गया।