रायबरेली: BSA के निर्देश पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायं मुगला से शिक्षकों ने निकाली स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली
ब्लॉक राही अंतर्गत आने वाले ग्राम सरायं मुगला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान व मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ सके इसलिए रैली निकाली गई।