फरीदाबाद (खबर) 20 साल बाद शिकंजे में आया उम्रकैद का भगोड़ा, प्रेमिका की हत्या के मामले में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत के बाद हुआ था फरार।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली के चंद्र विहार से गिरफ्तार कर भेजा जेल।
फरीदाबाद: करीब दो दशक से फरार चल रहे हत्या के एक सजायाफ्ता आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2001 में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आरोपी वर्ष 2006 में माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया था, परंतु उसके बाद वह माननीय न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ और लगातार फरार चलता रहा। अब करीब 20 वर्ष बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकाश उर्फ विकी, निवासी पांडव नगर, दिल्ली, हाल निवासी चंद्र विहार, मंडावली, दिल्ली के रूप में हुई है�