मरवाही: फर्जी दस्तावेजों से 'बैगा' प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, जीपीएम में कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समुदाय के लोग मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।नांगा बैगा जनशक्ति संगठन और बैगा समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। आरोप है कि अन्य जातियों के लोग फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया है।