बिहपुर: हनुमत् जयंती पर नरसिंह मंदिर में गूंजी भक्ति
नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर (नया टोला) स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ एवं महा अभिषेक का आयोजन शुरू हो गया है।सुबह 9 बजे महा अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान लक्ष्मी नृसिंह की पूजा-अर्चना की।