बिहटा: नेउरा थाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो कार की हुई टक्कर में कई लोग हुए घायल
Bihta, Patna | Jun 29, 2026 बिहटा के नेउरा थाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप शिवाला मार्ग पर तेज रफ्तार में रहे दो कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वही दोनों गाड़ियां बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।